फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगर नदी में अज्ञात का शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज/अयाना (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया बुजुर्ग में रविवार की सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नीहं हो सकी।
विज्ञापन

गांव पड़रिया बुजुर्ग में रविवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने सेंगर नदी के किनारे स्थित कैलाश के खेत के पास नदी में एक शव फंसा हुआ देखा। मौके पर सूचना मिलने पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र पाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, कोतवाली प्रभारी सुदेश मिश्र व ऊंचा चौकी प्रभारी ओंकार नाथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने के चलते फूल गया था व कीड़े भी पड़ गए थे। कपड़ों में भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला। मृतक ने नीले रंग की टी शर्ट व फूलदार लोअर पहन रखा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली। सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय ने बताया कि तीन दिन तक शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें