फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज दुबे कांड की गुत्थी नहीं सुलझा सकी पुलिस, चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। लापता बीमा एजेंट मनोज दुबे का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। पुलिस यह तक नहीं पता लगी सकी है कि गायब होने के बाद मनोज दुबे चार दिन तक कहां रहे। वहीं, शनिवार की शाम एक व्हाट्सएप ग्रुप ने सोशल मीडिया पर सोमवार को नहर के पास चक्का जाम करने का संदेश पोस्ट किया है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

कैलाश बाग निवासी बीमा एजेंट मनोज दुबे बीते सोमवार को बाइक समेत अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद उनका मोबाइल भी स्विच आफ हो गया था। शुक्रवार को उनका क्षत विक्षत शव गांव कन्हों के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता ने हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना वाले दिन केंजरी गांव एवं केंजरी क्रासिंग पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बीमा एजेंट मनोज दुबे अकेले बाइक से जाते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए थे। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिरकार मनोज दुबे गायब होने के बाद चार दिन तक कहां रहे।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस टीमें जांच कर रहीं हैं। इधर, इस मामले में दो दिन पहले एक व्यक्ति ने व्हाटसएप ग्रुप दिबियापुर फ्रेंडस ऑनली पर सोमवार को दिबियापुर में नहर के पास चक्का जाम किए जाने की चेतावनी देते हुए संदेश पोस्ट किया है। इसमें सोमवार को दोपहर एक बजे सभी से इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। चक्का जाम किए जाने की चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें