बिधूना। बिधूना ब्लॉक क्षेत्र रुरूखुर्द की प्रधान को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुरुखुर्द निवासी प्रधान श्रीदेवी पत्नी इंद्रेश कुमार शाक्य ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस तारीख को वह सबमर्सिबल पर थी। तभी ग्राम पंचायत के मजरा भूठा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य केशव यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह, अनेश यादव पुत्र दफेदार्र, सुनील पुत्र जवाहरलाल और साथ में 10 -12 लोग विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाने लगे।
इसी बात पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग बचाने दौड़े तो वह भाग गए। बचाने में अनिल भी घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रधान के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस दबिश दे रही है। सभी आरोपी फरार हैं।