अयाना (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना में आने वाले मरीज व उनके परिजनों की कोरोना जांच के लिए एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। 74 एंटीजन टेस्ट किए गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
अधीक्षक डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में डॉ. पंकज कुमार, फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार, फार्मासिस्ट शिशुपाल और एचएस आनंद कुमार कोरोना की जांच कर रहे है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना से भेजी गयी टीम ने पडरिया गांव में 30 आरटीपीसीआर सैंपल लिए। अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क के तहत मुफ्त में कोरोना की जांच की जा रही है।