फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई कार इटावा में मिली, लुटेरे नहीं चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। तमंचे के बल पर पोर्टल पत्रकार को अगवा करके लूटी गई नई कार इटावा में लावारिस हाल में मिलने के बाद घटना सुलझने के बजाय उलझ गई है। कार मिलने के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

27 जुलाई को पोर्टल पत्रकार प्रशांत दोहरे को अगवा करके लूटी गई नई कार 7 अगस्त को इटावा में समृद्धि अस्पताल के पास लावारिस हाल में मिली थी। कार मिलने के बाद पुलिस जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी की उम्मीद सजोए बैठी थी। परंतु कार मिलने के 48 घंटे बाद भी पुलिस लुटेरों को नहीं तलाश पाई है। थान पुलिस के अनुसार दिबियापुर में एनटीपीसी कैनाल रोड पर युवक को कार समेत अगवा किया गया। कानपुर देहात के रसूलाबाद में युवक को छोड़कर लुटेरे कार, मोबाइल एवं नकदी लेकर भाग गए।
इसके बाद अगले दिन जालौन जिले में पीड़ित पत्रकार के कुछ कागजात मिले। अब इटावा जिले में लावारिस हालत में मिली। चार जिलों औरैया, कानपुर देहात, जालौन, इटावा में घटनाक्रम घूमने के कारण लूटी गई कार मिलने के बावजूद गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती ही जा रही है। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि घटनाक्रम काफी पेचींदा है। जल्द से जल्द उलझी हुई गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी पहलुओं पर पुलिस टीमें जांच कर रहीं हैं। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें