फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला बस्ती में गुरुवार को सुबह जमीन के विवाद में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमलाकर महिला समेत चार लोगों को गंभीर रूप घायल कर दिया। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बचाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। वहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे बेला बस्ती निवासी गंगाराम अपने बेटों जितेंद्र कुमार व श्रवण कुमार और बहू सुषमा देवी के साथ घर के बाहर बने बाड़े में भेड़ों बंद कर रहे थे। इसी जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर परिवार के कुछ दबंगों ने लाठी डंडा, कांता और सरिया आदि से हमला बोल दिया। हमले में गंगाराम, श्रवण व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की चीखपुकार सुन घर से सुषमा पहुंची तो दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया। इस बीच आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। चारों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत ज्यादा नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घायल सुषमा ने बताया कि कई बार बेला थाने की पुलिस को शिकायती पत्र दे चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने एक भी बार मौके पर जाकर जांच नहीं की, जिससे आज उन्होंने हमलाकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें