अछल्दा (औरैया)। अछल्दा कस्बा स्थित नहर बाजार में पवन गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान है। वह मंगलवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे सामान लेकर आए और मोबाइल रख दिए। एक युवक ने सरसों के तेल की शीशी मांगी। दुकानदार जब शीशी लेने अंदर गया तो चोर ने दो मंहगे फोन पार कर दिए।
मोबाइल चोरी की घटना दुकान में लगे सीसी टीवी में कैद हो गई। दुकानदार ने अछल्दा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोबाइल चोरी करने वाले युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव सुभानपुर निवासी धर्मवीर में की। पुलिस उसे गिरफ्तार कर दोनों मोबाइल बरामद कर लिए। एक मोबाइल उसने दूसरे को दे दिया था।