फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन बाद भी हवा में तीन मार रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपहृत लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे का 11 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं, अभी तक पुलिस के हाथ खाली होने से अमित दुबे के परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर लखनऊ व मथुरा भेजी गई टीमों को भी अभी तक प्रॉपर्टी डीलर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। यही नहीं पुलिस की चार टीमें व एसओजी की टीम के हाथ भी कोई जानकारी नहीं लग सकी है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर अमित की तलाश को लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में उसके गुम हो जाने तथा अब तक पता न लगने को लेकर हर बिंदु पर जांच करने में जुटे हैं। उम्मीद है जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि कानपुर देहात जिले के लक्ष्मणपुर मिलकपुर के मूल निवासी अमित दुबे लखनऊ में पिछले दस सालों से रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। पांच जुलाई की सुबह लगभग सात बजे उनकी कार दिबियापुर रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। खाली कार में खून के निशान मिले थे। गाड़ी के शीशे बंद थे। अंदर चाबी भी लगी थी। गाड़ी के अंदर खून से सना एक रुमाल चालक सीट के नीचे पड़ा था। तो वहीं खून के धब्बे लगा एक कागज रखा था। उसी दिन देर रात प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के पिता कमलेश दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें