फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद में पांच घंटे बाद निकाला नहर से शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। पुलिस के सीमा विवाद में पांच घंटे बाद अधेड़ के शव को नहर से निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 7 बजे भीखेपुर नहर पुल से शव बहता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अजीतमल व अयाना पुलिस टकपुरा नहर पुल पर पहुंची। वहां पर सीमा विवाद खड़ा हो गया। करीब पांच घंटे बाद सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय मौके पर पहुंचे, तब तक शव अंतौल गांव के पास पहुंच गया। उन्होंने शव निकलवाया।
विज्ञापन

सूचना पर फोरेंसिक टीम के आनंद सिंह विष्ट व दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने साक्ष्य इकट्ठा किए। शव के शरीर में स्लेटी पैंट, सफेद शर्ट, हल्की लाल कलर की धारी व ग्लब्स थे। बाएं हाथ में घड़ी थी। अयाना थाना प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें