फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्राकृतिक यौन संबंधों का लगाया भाजपा नेता पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। मुरादगंज कस्बे के अयाना रोड निवासी भाजपा अजीतमल मंडल उपाध्यक्ष शिवम उर्फ श्वेतांक दीक्षित को तीन जून की रात गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मोहल्ले के ही प्रशांत राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि भाजपा नेता लगभग चार साल से उससे अवैध संबंध बनाते थे। घटना वाली रात भी वह उसे मंदिर के पीछे इसी इरादे से ले गए थे। वहां उसने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता शिवम उर्फ श्वेतांक दीक्षित को तीन जून की रात मोहल्ले में टहलते समय एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया था। सिर में गोली लगने से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। इस समय उनका लखनऊ में इलाज हो रहा है। इस मामले में घायल भाजपा नेता के पिता पीयूष की तहरीर पर पुलिस ने प्रशांत राठौर व चंदन भदौरिया के खिलाफ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तहरीर में कहा था कि तीन जून की रात मोहल्ला निवासी प्रशांत राठौर पुत्र अवध बिहारी के साथ टहलते समय मोहल्ले के एक युवक ने फायर झोंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रशांत राठौर को हिरासत में ले लिया था। जांच अधिकारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने प्रशांत की निशानदेही से पास के ही तालाब का पानी निकलवाकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन तमंचा नहीं मिला।
कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रशांत राठौर को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने गोली मारने की घटना स्वीकार की है। प्रशांत ने बताया कि भाजपा नेता उसके साथ चार साल से अवैध संबंध बना रहे थे। इससे आत्मग्लानि की वजह से उसने गोली मार दी। साथ ही यह भी बताया कि उसने पिछले दिनों बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में अधिगृहीत अपनी जमीन के मिले मुआवजे से तमंचा और कारतूस खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें