फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न जनपदों के पांच कोरोना संक्रमितों ने जीती कोरोना की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में बने कोविड अस्पताल भर्ती चार जिलों के पांच कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं, उन्हें घर भेज दिया गया है। अब यहां 31 संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएचसी दिबियापुर अधीक्षक डॉ.जितेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों की दूसरी जांच रिपोर्ट आई। इनमें पांच कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया कि औरैया जिले के दो, कानपुर देहात का एक, इटावा का एक और फर्रूखाबाद का एक संक्रमित ठीक हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक दिबियापुर सीएचसी में भर्ती 9 कोरोना संक्रमित कोरोना की जंग जीतने में कामयाब रहे हैं।
बताया कि औरैया जिले के 2 कोरोना संक्रमितों के भर्ती होने के बाद यहां भर्ती कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 रह गई है। इधर, कोविड-19 हास्पीटल का विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी पीपी त्रिपाठी, नोडल अधिकारी एवं निदेशक उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डा.सुभाष सुंदरयाल, एडीएम एमपी सिंह ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम देवराय का पुर्वा की कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए चारों लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 4 जून को गांव में बैरीकेडिंग करके स्वास्थ्य विभाग की टीम चारों लोगों का सैंपल लेने के लिए जिला चिकित्सालय ले गई थी। रविवार को आई रिपोर्ट में चारों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें