फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक व्यापारी से लूट करने वाला गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। इलेक्ट्रानिक व्यापारी पर फायरिंग कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों में एक को पुलिस ने बुधवार की रात सौथरा अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने लूट का मोबाइल, 12 सौ रुपय नगद, तमंचा व बाइक बरामद की है। वहीं, फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सहायल थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार भार्गव ने बताया कि सौथरा अड्डा से शिवा उर्फ शेरू उर्फ ढाडू पुत्र विनोद कुमार निवासी झाबर पुरवा दिबियापुर को गिरफ्तार किया गया है। आकाश उर्फ योगेश पुत्र जगत सिंह व शिवेंद्र पुत्र कन्हैया लाल निवासी झाबर पुरवा दिबियापुर फरार हो गए हैं।
शिवा उर्फ शेरू के खिलाफ औरैया कोतवाली, दिबियापुर और अछल्दा थाने में पांच मामले दर्ज हैं। उसके साथी आकाश के खिलाफ भी चार मामले दर्ज हैं। शिवेंद्र का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक सहायल थाना क्षेत्र के गांव उपरेंगा निवासी इलेक्ट्रानिक व्यापारी कौशल कुमार के साथ 23 मई को इन्हीं तीन बदमाशों ने फायरिंग कर मोबाइल व 40 हजार रुपये नगद लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें