सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के बगियापुरवा गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे असलहों से लैस आरोपियों ने एक घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट की।
पीड़ित रिंकू पुत्र रंगीलाल निवासी बगियापुरवा ने थाना पुलिस को बताया कि सोमवार को वह और उनका परिवार घर में था। गांव के ही निवासी देवेंद्र सिंह, दुर्गेशचंद्र, अंसु, मान सिंह व विनय शराब के नशे में धारदार हथियारों से लैस होकर घर में अंदर घुस आए और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित ने गाली देने से मना किया तो मारपीट कर उत्पात मचाया।
मारपीट में अनिल कुमार, कांति देवी व सुधीर कुमार को गंभीर चोटें आई है। थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहार भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अनिल कुमार व कंाति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते तिर्वा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर भवर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ करवाई की जाएगी।