फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 वर्षीय के साथ बदनीयती करने और मारपीट करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। शिकायत करने पर परिजनों को मारापीटा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि गांव का ही रामदत्त उसकी सात वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बंबे के पास ले गया और उसके साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए। पुत्री के शोर मचाने पर वह भाग गया।
आरोपी के घर वालों से शिकायत की तो गांव के ही हरिओम, मोनू, पप्पू उर्फ अमर सिंह व वीरेश ने ईंट पत्थरों से मारपीट कर जख्मी कर दिया। कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें