अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव टड़वा विकू में बुधवार को खेत में गेहूं की कटाई कर रहे किसान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव टड़वा विकू निवासी मंजेश कुमार पुत्र राम शंकर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह गांव के प्रीतम सिंह के खेत पर ठेके पर गेहूं काटने गया था।
तभी गांव के चार लोगों ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे उसको काफी चोट आई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।