फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर में रेड जोन का समय बढ़ा, सीमाओं पर बढ़ी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कुरैशियान मस्जिद में ठहरे दिल्ली तब्लीग जमात के 13 जमातियों में चार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कस्बा खानपुर को तीन दिनों के लिए रेड जोन घोषित किया गया था। तीन दिन बाद जिले के अधिकारियों ने खानपुर कस्बे की रेडजोन सीमा को बढ़ा दिया है। साथ ही सख्ती भी बढ़ा दी। इस दौरान सीओ सिटी ने सीमाओं पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्ती से डयूटी करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खानपुर की सीमाओं को सील करने के साथ रेडजोन घोषित किया था। यह रेडजोन का समय सात मार्च की शाम चार बजे समाप्त हुआ, लेकिन अधिकारियों ने कस्बे के सभी मकानों का सर्वे पूरा न होने पर रेड जोन का समय बढ़ाया। इधर खानपुर के लोग भी रेडजोन के नियमों का पालन करते नहीं दिखे रहे थे। खानपुरवासी कोई न कोई बहाना बनाकर कस्बे की सीमाओं को लांघने में लगे थे। खानपुरवासी जरूरत का सामान लाने की बात कहकर सीमाएं लांघ रहे थे। जिले के अधिकारियों को दोषी ठहरा रहे थे। खानपुरवासियों का कहना है कि उन्हें कस्बे में सब्जी व जरूरत का सामान मुहैया कराया जाए, नहीं तो उन्हें सीमा से बाहर जाने की अनुमति दी जाए।
इधर बुधवार को सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने खानपुर कस्बे की सीमाओं पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि कस्बे के अंदर का व्यक्ति अंदर ही रहेगा और बाहर से किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। सभी पुलिस कर्मी सख्ती दिखाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ खानपुर का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें