फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बेचने के विवाद में पति ने पत्नी को पीटा, पुलिस ने पति का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। स्वरूप नगर मोहल्ले में प्लाट बेचने के विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति का धारा 151 में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

स्वरूपनगर मोहल्ला निवासी जयनारायण के दो बेटे हैं, मनोज और ओमवीर। जयनारायण ने अपना एक प्लाट बेटे मनोज को दिया है। मनोज ने इस प्लाट का सौदा भाई की पत्नी ज्योति के रिश्ते के जीजा वेद प्रकाश से किया है। इस बात को लेकर ओमवीर और पिता जयनारायण ने मनोज को प्लाट बेचने से मना किया था।
इसी बात को लेकर ओमवीर का अपनी पत्नी ज्योति से मंगलवार की शाम झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर पत्नी की पिटाई कर दी। ज्योति ने इसकी सूचना अपने भाई को दी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति ओमवीर का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें