फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापत्तनम में कार्यरत बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी एक युवक विशाखापत्तनम में बैक में कार्यरत था। वहां उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सूचना बैंक मैनेजर ने उसके परिजनों को दी। युवक का शव अभी विशाखपट्नम से नहीं आ सका है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी अजय कश्यप (25)पुत्र जागेश्वर दयाल विशाखापत्तनम में लगभग छह साल से आंध्र बैंक में नौकरी करता था। वहां उसने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।
अजय कश्यप के पिता जागेश्वर दयाल ने बताया कि बैंक मैनेजर ने बुधवार को सुबह फोन से सूचना दी है। जानकारी दी है कि पोस्टमार्टम कराकर शव को बिधूना पहुंचाया जाएगा। शव आने में अभी दो दिन तक का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें