औरैया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग करते हुए चार वाहन सीज की। साथ ही 30 वाहनों का चालान किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1000 शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
एसपी कंट्रोल रूम प्रभारी राज देव प्रजापति ने बताया की जिले में कोरोना वायरस को लेकर चलाए जा रहे सतर्कता अभियान में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।