फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावा में अमीन सहित तीन घरों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बिलावा मोहल्ले में रविवार की रात चोरों ने अमीन समेत तीन लोगों के घरों से नगदी व जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह घर वालों के जागने पर वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को उठाया है।
विज्ञापन

बिलावा मोहल्ला निवासी कोमल सिंह उर्फ बंटी अजीतमल तहसील में अमीन है। रविवार की रात चोर उनके घर से एक लाख रुपया नगद व कई लाख का जेवर उठा ले गए। इसी गांव के सौरभ मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। रविवार की रात पूरा परिवार सो रहा था। रात में किसी समय चोर घर के अंदर घुसे। बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नगद और जेवर आदि उठा ले गए। सुबह मोहल्ले वालों ने खेत में बक्सा पड़ा देखा। इसके बाद सौरभ को चोरी की जानकारी हुई।
इसी मोहल्ले के राजा सिंह उर्फ पिंटू सिंह के घर से उनकी दो बहुओं का जेवर और एक लाख नगदी सहित पांच लाख का सामान चोरी हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने तीनों घटनाओं में परिजनों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे सभी गहरी नींद में सोते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें