औरैया। जिले में लॉकडाउन के चलते जहां सड़कों पर सन्नाटा बना हुआ है तो वहीं जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन करने पर सक्रिय पुलिस बल कार्रवाई करने से भी नहीं चूक रहा है। रविवार को जिले भर में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 19 वाहन सीज कर दिए जबकि 40 वाहनों के चालान करते हुए 9650 समन शुल्क वसूला है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन के दौरान निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर जरूरी सामान बेचने पर अजीतमल कोतवाली में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।