फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के बावजूद जुटीं महिलाएं, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद के पास उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब कांशीराम कालोनी की महिलाएं खासी संख्या में अपने परिवार के साथ यहां आ पहुंची। महिलाओं को किसी ने जानकारी दे दी थी कि रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग राशन, आटाए, दाल, चावल, तेल, मसाले आदि का सामान वितरित करने आये हैं। कुछ लोग राशन का सामान लेकर कांशीराम कालोनी लौट चुके हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को देखकर यहां मौजूद पुलिस कांस्टेबलों ने थाने में सूचना दी। इस पर दिबियापुर थाने से पहुंची महिला पुलिस बल ने लाठियां पटककर महिलाओं को मौके से खदेड़ दिया। बाद में महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है। इस संबंध में दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं आपस मे झगड़ रहीं हैं। इस पर महिला पुलिस को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें