अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तीन लोगों पर छोटी बहन के साथ उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायतीपत्र भेजा है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि 14 मार्च की शाम वह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ उसे व उसकी बहन को दबोच लिया।