फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में पंखे से कुंडे से लटककर किशोर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अटसू कस्बा स्थित मोहल्ला लोहिया नगर में एक किशोर का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लोहिया नगर मोहल्ला निवासी मुनेश चक (16) के पिता रमेश का छह पहले निधन हो चुका है। भाई रोहित का भी करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था। अन्य तीन भाई मोनू, मोहित, सोनू गुजरात में काम करते हैं। घर पर वह अपनी छोटी बहन नीलेश व मां किरन देवी के साथ रह रहा था।
बुधवार को वह सोने की बात कहकर कमरे में गया था। दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने मुनेश को मिर्गी आने व मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें