बिधूना (औरैया)। घर से किसी काम के लिए बाहर निकला युवक टूटे पड़े विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन जब तक युवक को अस्पताल लेकर पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम वैवाह निवासी 32 वर्षीय दीपक पुत्र रामबहादुर देर शाम अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकल कर आ रहा था। तभी घर के टूटी पड़ी एलटी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। जिससे उनके गंभीर रूप से करंट लगने से झुलस गया।
करंट लगने से तड़पते देख राहगीरों व परिजनों ने युवक को करंट से बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।