अजीतमल (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर चांद खां निवासी प्रमोद (30) पुत्र लल्ला सिंह अपने साथी हैप्पी पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मोहारी थाना अजीतमल के साथ बाइक से दिबियापुर अपनी बुआ के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बसुंधरा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
दोनो युवक घायल हो गए। जिन्हें दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में प्रमोद को 108 एंबुलेंस से सैफई रेफर कर दिया। सैफई जाते समय अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पहुंचते ही उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो एंबुलेंस लेकर ड्राइवर सीएचसी अजीतमल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।