दिबियापुर (औरैया)। नगर के संत रविदास नगर निवासी महिला ने पनकी कानपुर निवासी पति समेत 6 ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शादी के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा मार डालने का प्रयास किया।
विनीता पुत्री मेवालाल निवासी संत रविदास नगर दिबियापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 26 नवंबर 2009 को गंगागंज पनकी कानपुर निवासी सर्वजीत पुत्र बालकराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज में एक चार पहिया वाहन की मांग करके प्रताड़ित करने लगे। यही नहीं उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश भी की।
बाद में औरैया महिला थाने में समझौते के बाद ससुराली उसे अपने साथ ले गए। बाद में फिर से मारपीट की गई। इससे उसके गर्भ में पल रहा 3 माह का शिशु मर गया। बाद में ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि अब पति दूसरी शादी करना चाहता है। पीड़िता की तहरीर पर पति सर्वजीत, ससुर रामबालक, सास फूलमती, देवर पंकज उर्फ अमरजीत, ननद ज्योति एवं प्रीती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।