फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगाई आग, भैंस और बकरियां झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। ग्राम पंचायत गुनौली के मजरा पसैया में कुछ अज्ञात लोगों ने एक गरीब की झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने से झोपड़ी समेत उसमे बंधी भैंस और बकरियां झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार को लाखन सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी पसैया अपने किसी काम से बाजार में गए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके ही गांव के कुछ अज्ञात लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे उनकी भैंस और बकरियां भी झुलस गईं। गांव वालों ने आग देखी तो पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक आग लगने से जानवर झुलस गए थे।
लाखन सिंह की पत्नी लाडली देवी शादी के लिए निमंत्रण देने के लिए अपने रिश्तेदारी गईं थीं। लाखन सिंह के पुत्र का 21 फरवरी को तिलक और 25 फरवरी को बरात जानी है। इसी मौके पर अज्ञात लोगों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। इस पर लाखन सिंह ने थाने में तहरीर दी है। एसओ राजेश चौहान ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें