फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन की जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। डेयरी पर दूध लेने गई किशोरी को एक युवक कार में बैठाकर ले गया। परिजनों ने किशोरी की हर संभावित स्थान पर तलाश की। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो थाना अछल्दा में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक किशोरी का सुराग भी नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन 18 नवंबर को डेयरी पर दूध लेने गई थी। वहां नगला भूरे थाना कुर्रा निवासी गीतम सिंह कार से आया और उसकी बहन को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह भाग निकला। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चला।
अछल्दा पुलिस ने आरोपी गौतम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। परिजन अछल्दा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की है। परिजनों ने बताया कि किशोरी को लापता हुए दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी का सुराग तक नहीं ढूंढ पाई है। किशोरी के भाई ने बहन की हत्या की आशंका जताई है। इधर, अछल्दा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया है कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें