फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी में जमा 20 रुपये भरी चेक से निकले एक लाख पांच हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघाकटरा निवासी एक पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मौजूद एएसपी को तहरीर दी है कि उसने एक फाइनेंस कंपनी से होम लोन के लिए आवेदन किया था। उसने 20 रुपये भरी छह चेक जमा की थी। जिसमें से एक चेक से उसके खाते से एक लाख पांच हजार रुपये पार हो गए। पीड़ित ने एएसपी से मामला दर्ज कर व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एएसपी ने उसे न्याय देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बघाकटरा निवासी पीड़ित अनुज वर्मा पुत्र स्व.श्रीप्रकाश वर्मा ने बताया कि उसे होमलोन की जरूरत थी। वह औरैया में संचालित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति के माध्यम से दूसरी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से मिला। बात होने के बाद उसने पांच लाख रुपये होमलोन के लिए आवेदन किया। पीड़ित ने बताया कि शर्त के मुताबिक उसने मार्जिन मनी के रूप में एक लाख रुपये नगद व 20-20 रुपपये भरी छह चेकें उक्त फाइनेंस कंपनी के पास जमा कर दीं।
पीड़ित ने बताया कि उक्त फाइनेंस कंपनी की ओर से उसे लोन तो मिला नहीं बल्कि उसकी ओर से दी गईं 20-20 रुपये भरी चेक में से एक चेक से उसके खाते से एक लाख पांच हजार रुपये निकल गए। एएसपी ने उसे पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें