फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पलटा आटो, एक महिला की मौत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बाबरपुर से सवारी भरकर फफूंद आ रहा ऑटो भर्रापुर मोड़ के पास टायर पलटने से पलट गया। इस दुर्घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम बाबरपुर से सवारी भरकर एक ऑटो फफूंद आ रहा था। भर्रापुर मोड़ के आगे पहुंचते ही ऑटो का बायीं ओर का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे अनियंत्रित ऑटो सड़क पर पलट गया। इससे उसमें बैठी सवारियां दब गई और उनमें चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौका देख ऑटो चालक भाग निकला। चीख पुकार सुन राहगीर व नजदीक के पेट्रोल पंप से लोग पहुंचे और पलटे ऑटो को सीधाकर उसमे फंसी सवारियों को बाहर निकाला। तब तक उसमे दबी एक वृद्ध महिला की मौत हो चुकी थी।
गंभीर रूप से घायल किशन कुमार की सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा महेश कुमार निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ गुड्डी देवी पत्नी राकेश लाल व उसका पुत्र शीलू निवासी पुरवा मकू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामसहाय व पुलिस बल ने मृतका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक महिला के पास दवाओं की थैली और किसी डॉक्टर का दवाई लिखा पर्चा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें