फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए हत्यारोपी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कचहरी में बुधवार को पेशी पर आए हत्यारोपी की अचानक तबियत बिगड़ने पर साथ आए पुलिस कर्मियों ने बुधवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। इस पर पुलिसकर्मी उसे एंबुलेंस से लेकर सैफई रवाना हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन में दो माह पूर्व अपने ही भाई की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में अखिलेश (35) पुत्र गेंदालाल को जेल भेजा गया था। उसे बुधवार को कचहरी में पेशी पर लाया गया। पेशी के दौरान अचानक से उसकी तबियत खराब हो गई। हत्यारोपी की तबियत बिगड़ते देख मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में आरोपी से मिलने के लिए भारी संख्या में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। इससे अस्पताल प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी परिजनों को मौके से हटाया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे एंबुलेंस से सैफई ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें