फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ महिला की मौत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के सहार कस्बे के हरवंशपुर गांव में गुरुवार को मीना की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इसके बाद मामले में नामजद पति समेत ससुराल के छह लोगों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हरवंशपुर गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी मीना (35) की बुधवार की रात मौत हो गई थी। विनोद का कहना था कि मीना ने फांसी लगाकर जान दी है। गुरुवार को मीना का पोस्टमार्टम हुआ था। रिपोर्ट में मीना की गला दबाकर हत्या किए जाना पाया गया है। इस मामले में महेशपुर गांव, थाना गुरुसहायगंज कन्नौज निवासी मां मुन्नी देवी ने बेटी मीना के पति विनोद कुमार, ससुर बेचेलाल, सास तुला देवी उर्फ सुशीला, जेठ प्रमोद कुमार, जेठानी ममता व विनोद की चाची शारदा देवी के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुन्नी देवी की बात सच निकली। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि घटना वाले दिन से ही महिला की हत्या किए जाने की आशंका नजर आ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात साफ हो गई है। घटना में नामजद आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। एक-दो दिन में आरोपियों को पकड़े जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें