फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, हवा में चली कई राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार को औरैया रोड पर दो पक्ष वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम तक किसी भी पक्ष के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह मोबाइल टावरों को आपूर्ति होने वाले डीजल को लेकर औरैया रोड पर दो पक्षों में पहले वाद-विवाद हुआ। एक पक्ष ने असलहे निकाल लिए और हवा में फायरिंग करने लगे व कई युवकों को मारापीटा। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन इस बीच फायरिंग करने वाले मौके से वाहनों में सवार होकर भाग गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस फायरिंग करने वालों को खोज रही है। एक पक्ष की ओर से तहरीर देने का दावा किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह दो पक्षों में कुछ विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से हवा में फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें