फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की जानकारी पर पुलिस ने इस ठगी के कृत्य में शामिल कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस को और बड़ा खुलासा होने की उम्मीद नजर आ रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़ा गया युवक श्रेयांश पुत्र दिनेश दुबे है, जो कि थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर का निवासी है। मोहल्ला खिड़की साहब राय निवासी अमित विश्नोई पुत्र भृगू किशोर ने कोतवाली में 19 जून 2019 को शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि गोरखपुर निवासी श्रेयांश व उसके दोस्त वर्चस्व सिंह ने 2015 में उससे रेलवे में नौकरी लगवाने का लालच देकर 25 लाख 54 हजार पांच सौ रुपये ठग लिए थे।
मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने सात नवंबर को आरोपी के घर जाकर उसे दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपने गिरोह का सरगना है। इससे पूछताछ की जा रही है। अन्य साथी भी जल्द ही गिरफ्त में आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का पिता गोरखपुर में एक गैस एजेंसी में मैनेजर है। बताया कि आरोपी द्वारा गोरखपुर में भी काफी लोगों को इसी तरह से ठगी का शिकार बनाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

उधर पीड़ित अमित ने बताया कि रुपये लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो अमित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उसे धमकाया। अमित ने बताया कि उक्त आरोपी की ओर से कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपयों की ठगी की गई है। रुपये लेने के बाद वह लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी करता है। इस दौरान एएसपी ने ठगी का शिकार करने वाले आरोपी युवक के पकड़े जाने पर टीम के क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर शशांक राजपूत, इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह, अजय कुमार व नरेश कुमार की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें