फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अंग्रेजी शराब के 577 गत्तों को पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने मंगलवार की रात हाईवे स्थित गांव अजनपुर गेट के पास इटावा की ओर से आ रहे एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक में लदी विभिन्न ब्रांड की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 577 गत्ते बरामद की गई।
विज्ञापन

इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक व एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक समेत अंग्रेजी शराब के गत्ते कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।
एसपी सुनीति ने इतनी बड़ी बरामदगी पर स्वॉट व कोतवाली पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। उधर, इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। भूसे की आड़ में लाखों रुपये की शराब तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक में बाहर की तरफ लदा भूसा हटाया। तब जाकर भूसे में छिपी शराब की पेटियां दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें