फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित बिरिया गांव के सामने बाइक सवार चार दबंगों ने पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे युवक के तमंचा सटा दिया। लूट की घटना की आशंका होने पर वह चीखने लगा। इस पर दबंगों ने महिला की मारपीट करते हुए उसे चाकू मार दिया और युवक की भी जमकर पिटाई की। चीखने की आवाज सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए। उन्हें आते देख दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इटावा जनपद के ग्राम रामनगर निवासी नरेंद्र सिंह सोमवार को सुबह अपनी पत्नी पूजा देवी तथा पांच माह के बच्चे के साथ बाइक से अपने बहनोई के घर ग्राम गाजीपुर थाना दिबियापुर बच्ची की दवा लेने जा रहा था, तभी पीछे से दो बाइक सवार चार लोग आए और उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने गाड़ी भगा दी। बिरिया गांव के पास बाइक सवार गंभीर सिंह पुत्र सुखराम निवासी रामनगर व भोदल पुत्र मक्खन निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर ने उसे रोक लिया।
इसके बाद उसे तमंचा सटा दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपित उसके साथ लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी पत्नी पूजा की मारपीट शुरू कर दी, तभी एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के चाकू मार दिया। मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोग आ गए। उन्हें आते देख आरोपित मौके से फरार हो गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंशाक राजपूत का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें