अजीतमल। पड़ोसी युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे तीन साल तक ब्लैकमेल किया। किशोरी के पिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर बेटी का शारीरिक शोषण किया है। पिता की शिकायत पर पुलिस गांव के ही कुछ लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
अजीतमल कस्बे के एक मोहल्ले निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के एक युवक ने तीन साल पहले उसकी 16 साल की बेटी की अश्लील फोटो खींच लीं थी। तभी से आरोपी व उसका दोस्त फोटो वायरल करने व परिजनों को जान से मार देने की धमकी देकर बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहे थे। गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद पिता ने जब अपनी बेटी से जानकारी की तो उसने बताया कि आरोपी काफी समय से उसे धमका रहे थे।
पीड़ित पिता ने जानकारी होने पर दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।