फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख कीमत का सामान लदा कंटेनर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से 25 दिसंबर को गायब हुआ 60 लाख का सामान लदा कंटेनर बेला पुलिस ने जरावन गांव से बरामद किया है। पुलिस कंटेनर के क्लीनर को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस के साथ सेल्स टैक्स के अधिकारी भी जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

बेला थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के गांव जरावन से एक कंटेनर बरामद किया। कंटेनर में केसर, बादाम गिरी और जीरा लदा मिला। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि बेला थाने में चंदौली जिले के गांव घानापुर निवासी कंटेनर चालक राजेश राम ने 26 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह न्यू श्री श्याम कार्बोफाइट कैरियर जयपुर राजस्थान से कंटेनर में केसर, बादाम गिरी, जीरा आदि मसाले लादकर 24 दिसंबर को बनारस के लिए निकला था।
25 दिसंबर को मैनपुरी क्षेत्र के गांव मीठेपुर पहुंचने पर उसने शौंचक्रिया के लिए कंटेनर को क्लीनर सलामत अली की जिम्मेदारी पर छोड़ा था। जब लौटा तो कंटेनर वहां नहीं मिला। आरोप है कि बेला थानाक्षेत्र के गांव जरावन निवासी ट्रक क्लीनर सलामत अली कंटेनर लेकर भाग गया। बेला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से क्लीनर को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से कंटेनर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

क्लीनर ने बताया कि वह कंटेनर में भरे सामान को बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा था। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एएसपी ने बताया कि बरामद कंटेनर के अंदर पांच गत्ता केसर जिसका वजन 10 किलो, 415 बोरी बादाम गिरी, जिसकी प्रति बोरी का वजन 50 किलो, 50 बोरी काली मिर्च प्रति बोरी का वजन 30 किलो, 50 बोरी जीरा प्रति बोरी का वजन 30 किलो, बरामद किया है। पुलिस ट्रांसपोर्टर और मालिक को पूरे मामले की जानकारी देकर बुलाया है।
असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स प्रवर्तन भानू प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद कंटेनर में मौजूद मेवा व मसालों की जांच में 60 लाख रुपये के कागज मिल चुके हैं। अभी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कीमत का सही अंदाजा लग सकेगा। ज्वाइंट कमिश्रन सेल्स टैक्स हरीलाल प्रजापति ने बताया कि जयपुर की कंपनी इरशाद ट्रेडिंग कंपनी, मारुति इंटर प्राइजेज, जेजे एम इंडस्ट्रीज से माल लोड होकर उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित नौ व्यापारियों के पास जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें