फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बिधूना थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिधूूना थाने में बरूआ निवासी नैंसी ने बताया कि उसकी शादी शैलेंद्र कुमार के साथ 11 नवंबर 2019 को हुई थी। उसके घर वालों ने दो लाख रुपये और लाखों का सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति शैलेंद्र, जेठ पंकज, ससुर रामप्रकाश, सास शीतला देवी, देवर लोकेश दहेज में एक लाख रुपये और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विगत 22 मई को इन लोगों ने नैंसी को पीटकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें