फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना पोस्टमार्टम गोवंश को किया दफन, एसडीएम ने कसा शिकंजा

Wed, 24 Sep 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की गोशालाओं में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। बुधवार को बिधूना की ग्राम पंचायत मड़ोकमीत में इसकी बानगी देखने को मिली। यहां पर एक मृत गोवंश को बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफन कर दिया। शिकायत पर अफसरों ने जांच की तो मनमानी सामने आई। इस पर गोशाला के केयरटेकरों को हटाने समेत प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किए गए। लपेटे में खंड विकास अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील बिधूना की ग्राम पंचायत मडोकमीत स्थित गोआश्रय स्थल में गोवंश की हुई मृत्यु के पश्चात बरती गई लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के साथ बरती गई लापरवाही के लिए किसी भी जिम्मेदार को बख्सा नहीं जाएगा। गोवंशों के साथ किसी अमानवीय व्यवहार की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत मडोकमीत में स्थित गोआश्रय स्थल में गोवंश की मृत्यु के पश्चात उसको दफन न करते हुए गो आश्रय स्थल के बाहर खिंचवाकर डाल दिया गया था।
इस पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण की जांच एसडीएम बिधूना गरिमा सोनाकिया को दी गई है। वो अपनी देखरेख में गोवंश को विधि-विधान से दफनाए जाने की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें