कंचौसी (औरैया)। कस्बा स्थित राम गंगा नहर में छह से अधिक गोवंशों की डूबकर मौत होने से हड़कंप मच गया। दो दिन पहले औरैया और कानपुर देहात सीमा से एक साथ गोवंश को ग्रामीणों द्वारा हांककर नहर में कर दिया गया। नहर में पानी का बहाव अधिक होने से सभी गोवंश पानी में फंसने से बाहर नहीं निकल सके। सभी गोवंश तेज बहाव की शिकार हो गई।
दो दिन पहले कानपुर देहात और औरैया सीमा से ग्रामीणों द्वारा खेत से खदेड़े गए गोवंश राम गंगा नहर में गिर गए, जिससे उनकी तेज बहाव होने के कारण मौत हो गई। छह से अधिक गोवंश की मौत होने से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने गोवंशों के नहर में गिरने की सूचना प्रशासन को दी पर कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में कानपुर देहात की मंगलपुर चौकी के इंचार्ज अनिल यादव का कहना है ग्रामीणों ने सूचना दी थी, उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को अवगत करा दिया, हालांकि गोवंशों के अवशेष अभी नहर में फंसे हुए हैं।