फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से केवल चार घंटों के लिए खुलेंगे न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण के कारण उच्च न्यायालय की नई गाइडलाइन के अनुरूप मंगलवार से जनपद के न्यायालयों में आवश्यक कार्य ही शुरू होंगे। न्यायालय सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक यानी केवल चार घंटे के लिए खुलेगा। यहां सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति होगी।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने बताया कि न्यायालयों में जमानत व अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र, अति आवश्यक प्रकीर्ण फौजदारी प्रार्थना पत्र, अस्थायी निषेधाज्ञा, अति आवश्यक दीवानी प्रार्थना पत्र व विचाराधीन बंदियों से संबंधित न्यायिक/ रिमांड, उपरोक्त वादों व प्रार्थना पत्रों की सुनवाई होगी। कार्य का निस्तारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल कोर्ट) के माध्यम से किया जाएगा। कचहरी स्थित कंप्यूटर केंद्र से भी इन प्रार्थना पत्रों को दिया जा सकता है। अगले आदेश तक न्यायालय प्रत्येक शनिवार व रविवार को पूर्णतया बंद रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें