औरैया। कोरोना संक्रमण को लेकर कचहरी शुक्रवार को दूसरे दिन भी बंद रही। हालांकि जनपद न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना एवं अन्य न्यायाधीशों ने अपने आवासीय परिसर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की।
न्यायालय की वेबसाइट से अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन कनेक्ट होकर अपने-अपने जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस की। सुनवाई के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सिस्टम आफिसर के हेल्पलाइन नंबर 9559983333 पर जानकारी प्राप्त की। न्यायालय शनिवार को खुलेगा। संवाद