फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत को लेकर बैठक की

विज्ञापन
फोटो 31 एयूआरपी03- जिला जजी में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्री-ट्रायल बैठक करते न्या? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जजी में आठ फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद सुलह-समझौते से निपटाए जाने के लिए शुक्रवार को जिला जजी स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में प्री-ट्रायल बैठक जिला जज शिव कुमार के निर्देशन पर हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नोडल अधिकारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राज बहादुर सिंह मौर्या ने मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई। उन्होंने विद्युत विभाग से संबंधित मामलों को भी अधिक संख्या में तय करने का आह्वान किया।
बैठक में नोडल अधिकारी आरबीएस मौर्या, प्राधिकरण सचिव डॉ. सुरेश कुमार के अलावा एडीजे रजत सिन्हा, मीनू शर्मा, प्रथम कांत, महेश चंद्र वर्मा, रामनेत, कल्पना आदि ने तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर अधिवक्ता सुबोध दीक्षित, शंभूदयाल कुशवाहा, विवेक मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, रामऔतार सिंह, शिवम शर्मा, प्रेमशंकर मिश्रा, प्रदीप पोरवाल, मानसिंह पाल, नरेंद्र बाबू, अशफाक कुरैशी, अश्वनी शुक्ला, गौरव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें