फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: चीन से लौटी मेडिकल छात्रा और थाइलैंड से लौटे युवक की निगरानी कर रहीं स्वास्थ्य टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चीन में तबाही का कारण बने कोरोना वायरस को लेकर पड़ोसी देशों से लौट रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में एक मेडिकल छात्रा चीन से लौटी है। वहीं, दूसरा युवक बैंकाक थाईलैंड से लौटा है। दोनों की लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ एवं यूनीसेफ की टीमें 28 दिनों तक निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र की निवासी एक युवती चीन में एमबीबीएस (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही थी। चीन में कोरोना वायरस फैलने का अलर्ट जारी होने के बाद भारत लौट आई। 28 जनवरी को छात्रा कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 5 फरवरी से औरैया जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रा की निगरानी शुरू कर दी।
जबकि दूसरे मामले में औरैया क्षेत्र का एक युवक बैंकाक थाइलैंड से 5 फरवरी को भारत लौटा है। युवक बिजनेस के सिलसिले में बैंकाक थाईलैंड गया था। स्वास्थ्य विभाग को उच्चाधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद 11 फरवरी को निगरानी शुरू कर दी गई थी। इस संबंध में सीएमओ औरैया डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि दो मामलों में भारत में आने के बाद विशेष स्क्रीनिंग हुई थी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित न होने एवं हालत सामान्य होने की पुष्टि होने पर चीन से लौटी छात्रा एवं बैंकाक से लौटे युवक को उनके घरों पर भेज दिया गया था। दोनों ही इस समय पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बावजूद डिप्टी सीएमओ डा.शिविर पुरी, डा.सरफराज अंसारी के साथ डब्ल्यूएचओ के डा.चेतन शर्मा, यूनीसेफ के डा.नरेंद्र शर्मा नियमित तौर पर दोनों लोगों की मानीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें