फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : संदिग्धों की तत्काल होगी जांच और उपचार

Fri, 06 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सीएचसी दिबियापुर में ऑक्सीजन प्लांट देखते डिप्टी सीएमओ व अन्य। - फोटो : सीएचसी दिबियापुर में ऑक्सीजन प्लांट देखते डिप्टी सीएमओ व अन्य।
विज्ञापन
औरैया। पड़ोसी जिले जालौन में कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद औरैया में स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है। इसे लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमे ने सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों को चलाकर परखा।
विज्ञापन

बताया गया कि कोरोना संदिग्धों की तत्काल जांच होगी और उन्हें उपचार दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में कोविड वार्ड बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2019-20 में कोरोना से कई लोगों की जान गई थी।
एक बार फिर देश में कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। लगातार नए-एक केस सामने आ रहे हैं, अभी हाल ही में औरैया से पड़ोसी जनपद जालौन में एक कोरोना का मरीज मिला था। पड़ोसी जिले में कोरोना ग्रस्त मरीज मिलने के बाद औरैया जनपद का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया था, हालांकि यहां पर कोविड का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। यहां पर जिला अस्पताल समेत मेडिकल कॉलेज में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांटों को चलाकर टेस्टिंग की जा चुकी है। अस्पतालों में कोविड के वार्ड भी तैयार हो रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि किट उपलब्ध हैं। मेडिकल कॉलेज में दो, जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक और सीएचसी दिबियापुर में एक ऑक्सीजन प्लांट चालू है। इसके अलावा पहले से आरक्षित संक्रामक रोग के वार्डों में कोरोना मरीजों के लिए भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले की हर सीएचसी और पीएचसी पर भी इससे निपटने के लिए अलर्ट किया गया है। अभी तक जिले में कोई संदिग्ध नहीं पाया गया है, लेकिन उच्च निर्देशों के चलते तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें