फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 38 खाद बीज की दुकानों पर छापा, 20 नमूने लिए

Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। जिले की तीन तहसीलों में गठित टीमों ने शुक्रवार को अभियान चलाया। अभियान में टीम ने खाद-बीज की 38 दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने 20 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। वहीं औरैया व बिधूना में वितरण पंजिका न होने पर चार को नोटिस जारी की। तहसील बिधूना क्षेत्र में एसडीएम गरिमा सोनकिया व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (कृषि रक्षा) ने बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जांच की।
एसडीएम ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बालाजी बीज भंडार रामगढ़ का स्टॉक व वितरण पंजिका निरीक्षण के समय उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रकाश कृषि सेवा केंद्र बिधूना में स्टॉक वितरण अपूर्ण मिला, इस पर दोनों को नोटिस दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर राकेश सिंह व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी औरैया ने यूपी एग्रो एजेंसी की जांच की। जांच में स्टॉक वितरण अपूर्ण मिला। दुर्गा एग्रो बीज भंडार में स्टाॅक वितरण पंजिका नहीं मिली। जिस पर इन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें