फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के चार कोरोना पाजिटिव दिबियापुर सीएचसी में पहुंचने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। तब्लीग जमात में शामिल चार जमाती कोरोना पाजिटिव होने पर दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित लेवल वन के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए गए। कोरोना पाजिटिव के सीएचसी में शिफ्ट होते ही आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। एडीएम, एएसपी समेत दिबियापुर थाना पुलिस ने सीएचसी दिबियापुर को लाकडाउन कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला प्रशासन ने चारों कोरोना पाजिटिव लोगों को दिबियापुर सीएचसी में बने लेवल वन के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। शनिवार की शाम एंबुलेंस की मदद से चारों कोरोना संक्रमित लोगों को दिबियापुर सीएचसी में शिफ्ट किया गया। चारों कोरोना संक्रमित लोगों के दिबियापुर सीएचसी में शिफ्ट होने की सूचना सोशल मीडिया पर आते ही हड़कंप मच गया।
इस बीच दिबियापुर सीएचसी में एडीएम न्यायिक एमपी सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित एवं दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने सीएचसी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ दिबियापुर पुलिस को खासी सतर्कता बरतने की हिदायत दी। इसके बाद दिबियापुर सीएचसी का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां पर विशेष सतर्कता के लिए बैरीकेडिंग भी लगाई गई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार दिबियापुर सीएचसी को लाक डाउन कर दिया गया है। अब किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को अंदर जाने की परमीशन नहीं होगी। लगातार 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने दिबियापुर दिबियापुर के लोगों से लाक डाउन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी सख्ती का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें