औरैया। लॉकडाउन के दौरान कृषि संबंधी कार्यों में लगे श्रमिकों को आवाजाही में हो रही परेशानी देखते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने आवाजाही में छूट दे दी है।
उन्होंने बताया कि सामान्य कृषि कार्य के अंतर्गत फसलों की कटाई, मड़ाई, भंडारण एवं विपणन, उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन के वितरण, सब्जी के फलोत्पादन व बीजोत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि उत्पादनों की विपणन व्यवस्था, मशीनरी स्टोर एवं बीज विधायन में लगे व्यक्तियों, वाहनों, श्रमिकों को लॉकडाउन में आवाजाही की छूट रहेगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि कार्य में लगे श्रमिक सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। स्वच्छता के लिए हैंड सैनिटाइजर, साबुन, मास्क की व्यवस्था की जाए।